MADHUBANI / KHUTAUNA NEWS :
मधुबनी/खुटौना : मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र के खुटौना थाना कांड संख्या-30/25 के पुलिस पर कर घायल कर देने से संबंधित दो महिला आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
यह घटना विगत पन्द्रह मार्च की बताई गई है, जहां जमीनी विवाद को सुलझाने गई पुलिस बल पर वहां के लोगों ने सामूहिक रूप से हमला कर दिया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष सुनंदा कुमारी ने बताया कि इस मामले में कुल पैंतीस नामजद आरोपीयों सहित कुल एक सौ दो (102) लोगों को अप्राथमिकी आरोपी बनाया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने अभी तक दस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि बाकी फरार बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार महिला आरोपी का नाम गुंजा कुमारी तथा दूसरा लक्ष्मणवती देवी बताया गया है।