MADHUBANI NEWS :
मधुबनी/बेनीपट्टी : मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के स्थानीय थाना क्षेत्र के बनकट्टा में पेट्रोल पंप के निकट स्काॅर्पियों वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नगर पंचायत वार्ड संख्या-10 बेहटा निवासी किशुन यादव(60) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बेहटा गांव के ही चंदर यादव तथा सुबोेध यादव के साथ सुबह करीब 5बजे टहलने जा रहे थे। साथ ही स्काॅर्पियों वाहन भी बसैठ की ओर ही जा रही थी। बनकट्टा में पेट्रोलपंप के समीप उक्त वाहन ने पीछे से तीनों को ठोकर मार दिया, जिसके कारण तीनों अलग अलग सड़क किनारे फेंका गए। जहां किशुन यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
इधर, घटना के बाद धीरे धीरे लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई, लेकिन तबतक चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। वहीं घटना की सूचना जुटी भीड़ में से किन्हीं के द्वारा मृतक के परिजन व थाना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही मृतक के स्वजन मौके पर पहुंच दहाड़े मार मार कर रोने बिलखने लगे। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद भी काफी समय तक पुलिस के नही पहुंचने से आक्रोशित भीड़ ने बेनीपट्टी-पुपरी स्टेट हाइवें-52 मुख्य सड़क को बनकट्टा में पेट्रोलपंप के समीप जाम कर दिया। जिसके कारण कूछ देर में सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबे कतारे लग गई। सड़क जाम करीब करीब एक घंटे तक रही। जाम होने के बाद थाना के एसआई अशोक कुमार, विवेक कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच आक्रोशित लोगों से वार्ता की।
आक्रोशित लोगों द्वारा पीड़ित परिवार को मुआवजा दिये जाने तथा ठोकर मारकर फरार होने वाले वाहन व चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया जा रही थी। थाना के पदाधिकारियों द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित लोग मान गए और जाम हटा दिया, जिसके बाद यातायात परिचालन सुचारू हो पाया और थाना पुलिस भी कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। वहीं, घटना के बाद से मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है। पत्नी सीता देवी सहित अन्य स्वजनों का रों रोकर बुरा हाल था।