MADHUBANI / JAINAGAR NEWS :
मधुबनी/जयनगर : मधुबनी जिले के जयनगर प्रखण्ड के दुल्लीपट्टी निवासी पैक्स अध्यक्ष तथा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश डेलीगेट नवेन्द्र झा की पत्नी मृदुला देवी(62वर्ष) के असामयिक निधन पर जयनगर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
उल्लेखनीय है कि वे काफी दिनो से इलाजरत थी तथा बुधवार को उनका अंतिम संस्कार दुल्लीपट्टी मे किया गया।मुखाग्नि जयेष्ठ पूत्र राजेश कुमार झा ने दी। वे अपने पीछे दो पूत्र व दो पूत्री के साथ भरापूरा परिवार छोड़ गयी है।
इसके पूर्व प्रखण्ड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नित्यानन्द झा के नेतृत्व मे पार्टी के वरिष्ठ नेता मो०चांद, राजनगर के पूर्व प्रत्याशी राम एकबाल पासवान, पूर्व प्रखण्ड प्रमुख पप्पु चोड़वार, रजौली के पूर्व मुखिया राजु पंजियार, कांग्रेस पिछ़डा वर्ग प्रकोष्ठ के मधुबनी जिलाध्यक्ष राज कुमार यादव, कोरहिया के पूर्व मुखिया जगदम्बा देवी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनुरंजन सिंह, नगर अध्यक्ष गुड्डु साह, कपिलदेव साह, धनुष लाल महतो, मो. असलम, राज कुमार पासवान, रामविलास राम, रविन्द्र पोद्दार, अरुण प्रधान, श्याम किशोर सिंह, अमित सिंह समेत अन्य समर्थको ने कांग्रेस का झंडा समर्पित कर फूल माला के साथ अंतिम यात्रा पर विदा किया। पार्टी समर्थको ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।