MADHUBANI / JAINAGAR NEWS :
मधुबनी/जयनगर : मधुबनी जिले के जयनगर में भाकपा-माले का 56वीं स्थापना दिवस तथा विश्व सर्वहारा क्रांति के नायक कॉ० लेनिन के 155वाँ जन्मदिन कोरहिया में मनाया गया।
स्थल पर भाकपा-माले का झंडा फहराया गया और कॉ० लेनिन के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कामरेड महेश्वर पासवान के अध्यक्षता में सभा आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों के बिच प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने केन्द्रीय कमिटी द्वारा जारी पत्र का पाठ किया गया और सभा को संबोधित करते हुए भूषण सिंह ने कहा कि आज आजाद भारत में किसान-मजदूर, महिलाएं व अल्पसंख्यकों पर मोदी सरकार के द्वारा हमला जारी है। सभी सरकारी क्षेत्रों में निजीकरण के साथ साथ पुराना पेंशन समाप्त किया जा रहा है और मजदूरों के खिलाफ तीन लेवर कोर्ड काला कानून थोपा जा रहा है, जिसके कारण मजदूरों का जनतांत्रिक अधिकार से बंचित करने वाली कानून के खिलाफ मजबूत क्रांतिकारी कम्युनिस्ट पार्टी नक्सलवाड़ी के असली वारीश भाकपा-माले जो सड़क से सदन तक सभी वर्गों के लिए मजबूती से संघर्ष करने वाली पार्टी भाकपा माले को मजबूत करने का आह्वान किया। अंत में कामरेड लेलिन के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पूंजीवाद साम्राज्यवाद व साम्प्रदायिकता के खात्मा और समाजवाद की स्थापना के लिए संकल्प लिया गया।
इस बैठक को महेश्वर पासवान, शौकत अली, रामू पासवान, अनिता देवी, मिजबूल रहमान, भोगी मुखिया, रीतु मुखिया, जावीर अकतर, चन्द्र काला देवी, दुखनी देवी, रहिमा खातुन, उमा देवी, ईद्रीस राईन सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।