MADHUBANI / BISFI / UPSC NEWS :
मधुबनी/बिस्फी : जिले के बिस्फी प्रखंड के भवानीपुर गाॅव निवासी स्व० मदन मोहन झा के पोते रांची शहर केेे अस्थाई निवासी विद्यांशु शेखर झा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)- 2024 में ऑल इंडिया रैंक 59 हासिल किया है। इससे पहले 2022 में भी यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएफएस अधिकारी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। विद्यांशु शेखर झा आईडिया नाम से एक एनजीओ चलाते हैं, जबकि मां विद्या झा एक पूर्व शिक्षिका हैं। उनकी एक छोटी बहन है ने एम्स, जोधपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। विद्यांशु का परिवार उनकी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के परिणामों से बहुत उत्साहित है। इधर यूपीएससी के परिणाम सामने आने के बाद बधाई और शुभकामना देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विद्यांशु शेखर झा ने यूपीएससी 2024 में ऑल इंडिया रैंक 59 लाने से पहले यूपीएससी 2022 में भी सिविल सेवा परीक्षा पास की और उन्हें DANICS कैडर मिला। वर्तमान में वे आईएफएस अधिकारी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। विद्यांशु ने अपनी पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल, बारियातु, रांची से की। उन्होंने फिर वीआईटी वेल्लोर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की। विद्यांशु के पिता सुशील कुमार झा एक एनजीओ चलाते हैं, जिसका नाम आईडिया है। जबकि उनकी मां विद्या झा एक पूर्व शिक्षिका हैं। उनकी एक छोटी बहन है, जिसने एम्स, जोधपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। उनका परिवार उनकी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के परिणामों से बहुत उत्साहित है।
यूपीएससी के परिणाम सामने आने के बाद बधाई और शुभकामना देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई और शुभकामना देने वालों में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, प्रखंड प्रमुख रीता देवी, मदन यादव, विद्यापति प्रेस क्लब के अध्यक्ष विष्णु देव सिंह यादव, महासचिव जीवन झा, सचिव राकेश यादव, कोषाध्यक्ष मोहम्मद मुन्ना, सत्यनारायण यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम सकल यादव, बीपीएम अमर ज्योति मिश्रा सहित कई लोग शामिल हैं।