MADHUBANI / PM NARENDRA MODI NEWS:
मधुबनी : आगामी 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड के विदेश्वर स्थान में आगमन को लेकर आम लोगों में काफी उत्साह है। लोगों को उम्मीद है कि पीएम के आगमन से कई सौगात मिलेगी। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पीएम रेल के क्षेत्र में नमो भारत रैपिड रेल की सौगात जिला वासियों को दे सकते हैं। समस्तीपुर के डीआरएम विनय श्रीवास्तव जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के लिए रेल प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है, रेल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन मिथिलावासियों के लिए यह एक बड़ी सौगात है। नमो भारत रैपिड रेल की सौगात से जिला वासियों में काफी उत्साह है। इसके साथ संभावित नमो भारत ट्रेन के समय सारिणी और उद्घाटन के लिए विशेष समय सारिणी भी सामने आई है। नमो भारत ट्रेन का परिचालन मधुबनी जिले इंडो नेपाल बॉर्डर के जयनगर से राज्य के मुख्यालय पटना तक होगी, यह शुरू 5 घंटे 30 मिनिट में पूरी होगी।
क्या कहा नमो भारत ट्रैन के उद्घाटन के बारे में डीआरएम ने :
सोमवार को मधुबनी में निरीक्षण के दौरान समस्तीपुर के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नई रेल सप्ताह के छः दिन परिचालन के लिए उपलब्ध रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी जी 24अप्रैल को विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इसका उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन मिथिलावासियों के लिए यह एक बड़ी सौगात है।
क्या है समय सारणी और रूट इस नमो भारत ट्रैन की :
यह ट्रेन जयनगर से 24 अप्रैल की सुबह 5 बजे खुलेगी जो मधुबनी-सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा होते हुए 10:30 बजे पटना यानी कुल 5 घंटे 30 मिनिट में पहुंचेगी। नमो भारत रैपिड रेल पटना से शाम 6 बजे खुलेगी, जो मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी, मधुबनी होते हुए रात 11:45 बजे जयनगर पहुंचेगी। नमो भारत रैपिड रेल का परिचालन शुक्रवार को पटना से एवं शनिवार को जयनगर से नहीं होगा।
कितनी होगी गति इस नई नमो भारत ट्रेन की :
आपको बता दें कि “नमो भारत ट्रेन” को गति के लिए डिजाइन किया गया है। कुछ मार्गों पर इनकी अधिकतम डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। जबकि इसका परिचालन गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगा। परिचालन के दौरान इस ट्रेन की औसत गति लगभग 100 किलो मीटर प्रति घंटा होती है। इसलिए इसे परिवहन का एक अर्ध-उच्च गति वाला साधन माना जाता है, जो सामान्य भारतीय रेलवे ट्रेनों से आगे है। इसके गति को लेकर इसे नमो भारत रैपिड रेल भी कहा जा रहा है।
क्या है ख़ास बात नमो भारत रैपिड रेल की :
नमो भारत रैपिड रेल भारत की पहली क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) ट्रेन होगी। इस ट्रेन में स्टैंडर्ड और प्रीमियम दो तरह के कोच लगाए गए हैं। इस ट्रेन में कई ऐसी सुविधाएं हैं, इससे विमान में सफ़र जैसा अनुभव मिलेगा। इस ट्रेन में उन्नत ट्रैक और सिग्नलिंग सिस्टम भी है। नमो भारत एक भारतीय इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) ट्रेन है जिसे रैपिडएक्स (क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सेवाओं) के लिए बनाया गया है। ट्रेन को फ्रांसीसी रोलिंग स्टॉक निर्माता एल्सटॉम ने हैदराबाद एवं तेलंगाना में अपने इंजीनियरिंग केंद्र में तैयार किया है। नयी आरआरटीएस सेवा तेज और सुरक्षित यात्रा का एक्सपीरियंस देगी।

