MADHUBANI NEWS :
मधुबनी : मधुबनी नगर में जेपी लोकतंत्र सेनानियों का नगर निगम चौराहा निकट जेपी जिला कार्यालय में बैठक हुई। दिनांक 20 अप्रैल20 25 को जेपी लोकतंत्र सेनानी कार्यालय मधुबनी में तेज नारायण ब्रह्महर्षी के अध्यक्षता में जिले के जेपी सेनानियों की बैठक हुई।
बैठक में जेपी गोलंबर, अस्पताल में जेपी सेनानियों के लिए काउंटर, सरकारी कार्यक्रम में जेपी सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानी के अनुरूप जगह देने एवं अन्य सुविधाओं को लेकर बैठक की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए तेज नारायण ब्रह्मर्षि ने बताया की जेपी सेनानियों के बदौलत 1977 में तानाशाह की सरकार को बदल दिया गया। संविधान में जो संशोधन किया गया था, उसे मोरारजी भाई देसाई के प्रधानमंत्री के काल में मौलिक अधिकार को बाहर करते हुए अन्य कानून में बदलाव किया गया, ताकि लोकतंत्र भारत में बचे रह सके। वही परिणाम है कि आज हम संवैधानिक तौर पर अपने अधिकारों के इस्तेमाल कर रहे हैं।
आपातकाल लगाते हुए इंदिरा गांधी के द्वारा सत्ता के दुरुपयोग कर लोगों पर आम आदमी पर कारवाई करते हुए लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया। छात्रों पर गोलियों की बौछार हुई। भूमिगत रहकर आंदोलन में सहयोग करने वालों को भी सरकार को सम्मानित करने के लिए आवाज उठाई गई। 1977 में जनता पार्टी की सरकार आने के बाद पुनः लोकतंत्र बहाल किया गया। इसलिए आज भी जेपी सेनानी लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ने के लिए सतत पर्यत्नशील है।
इस बैठक में तेज नारायण ब्रह्मर्षि, रंजीत कुमार, राम बल्लभ भारती, नवल किशोर राय, राम विनोद ठाकुर, महावीर शाह, चंद्रकांत झा, राम आशीष ठाकुर, सूरज कुमार भारती, राम प्रकाश यादव, महावीर ठाकुर, चंद्रकांत झा, मनचित्र ठाकुर, प्रभानंद भगत एवं अन्य सेनानी उपस्थित थे।