NEPAL / JANAKPUR NEWS :
नेपाल/जनकपुरधाम :नेपाल में बन रहे स्व.राम नारायण मिश्र के स्मृति भवन के निर्माण पर नेपाल के उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। नेपाली कांग्रेस के संस्थापक सदस्य तथा उद्योग मंत्री रहे स्वर्गीय राम नारायण मिश्र का स्मृति भवन गंगासागर के तट पर बिरोध के बाद शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य शुरू था।
वार्ड संख्या-4 के निवासी नेकपा एमाले तथा जसपा पार्टी इसका पुरजोर बिरोध कर रहा है। राम नारायण मिश्र जिस समय उद्योग मंत्री थे, उन्होंने एशिया का सबसे बड़ा सिगरेट फैक्ट्री की स्थापना की थी। इस फैक्ट्री में चार हजार कर्मचारी को रोजी रोटी मिला था। फिलहाल यह बंद पड़ा है। गंगासागर तट पर जहां स्मृति भवन बन रहा है, वह उनका निजी जमीन है। उनका लाल पूर्जा भी हैं।