MADHUBANI / MADHWAPUR:
मधुबनी/मधवापुर : आगामी 24 अप्रैल को मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड के बिंदेश्वर स्थान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में जन भागीदारी सुनिश्चित को लेकर प्रखंड क्षेत्र के साहरघाट बसबरिया स्थित विवाह भवन में जदयू की बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सह सतारूढ़ दल जदयू के सचेतक सुधांशु शेखर, जिला संगठन प्रभारी राम प्रवेश पासवान, विधानसभा प्रभारी बजरंग कामत, दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम नरेश चौपाल और बचनू मंडल शामिल हुए।
बैठक में सर्वप्रथम प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के मनोनीत पदाधिकारियों को विधायक श्री शेखर ने शॉल और पाग से सम्मान किया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि आगामी 24 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधुबनी आ रहे है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना हम सभी का संकल्प होना चाहिए। इसलिए बूथ स्तर तक आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करें। सभी कार्यकर्ता एक स्वर में कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
वहीं, महिला सेल के प्रखंड अध्यक्ष विभा देवी ने बताया कि आगामी प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सुनने के लिए अधिक-से-अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित को लेकर तैयारी की जा रही है।
इस मौके पर डॉ. अमरनाथ झा, मुनेश्वर ठाकुर, अरुण यादव, कमल राम, रौशन नायक, परमेश्वर महतो, मुन्ना चौधरी, प्रकाश महतो, गोपी ठाकुर, भोगेंद्र झा, केवल साह, राम कुमार राय, राम प्रसाद साह, बबली कुमारी, शालिग्राम यादव,रमाशंकर पासवान, सरोज कुमार यादव और गोविंद साफी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।