MADHUBANI / CONGRESS NEWS :
मधुबनी : मधुबनी स्थित व्यवहार न्यायालय कैंपस स्थित ललित कर्पूरी भवन जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के नए जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल ने अपना प्रभार ग्रहण कर लिया।
पार्टी कार्यालय में प्रभार ग्रहण करने के उपरांत उपरांत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कांग्रेस पार्टी के जिले भर से आए हुए नेता व कार्यकर्ता सुबोध मंडल का गर्म जोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, कांग्रेस के प्रवक्ता सह एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा, बेनीपट्टी विधानसभा की पूर्व विधायक भावना झा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता किशोर झा, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज मिश्र सहित कई नेताओं कार्यकर्ताओं ने संबोधित करते हुए पार्टी संगठन की ताकत बढ़ाने व पार्टी को मजबूत करने के लिए सुबोध मंडल पर आशा व्यक्त किया।
वहीं, नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल ने कहा कि जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाएगा.
पार्टी आला कमान पर आस्था प्रकट करते हुए कहा कि पुराने कांग्रेसी जो अलग-अलग पड़ गए हैं, उनके घर-घर जाकर उन्हें फिर से सक्रिय करेंगे और पार्टी व संगठन को मजबूत करेंगे। इस मौके पर सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्त्ता मौजूद थे।