NEPAL / JANAKPUR NEWS :
नेपाल/जनकपुरधाम : नेपाल में समाजसेवा क्षेत्र में समर्पित संस्था मानव सेवा आश्रम भवन का शिलान्यास शुक्रवार को जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड संख्या-12 जनकपुर जटही सिक्स लेन के सटे गुठी जमीन में बार्ड अध्यक्ष महेन्द्र साह तथा रौनियार सेवा समिति,जनकपुरधाम के कार्यवाहक अध्यक्ष राम बाबू साह ने द्वारा संयुक्त रूप से भूमिपूजन किया गया।
इस भूमि पूजन कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह थे। गुठी संस्था के तरह कट्ठा जमीन में साठ लाख की लागत से द्विमंजला भवन निर्माण होना है।
भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष तथा जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ ने कहा है कि मधेश प्रदेश सरकार के खेल कूद तथा समाज कल्याण मंत्रालय ने तीस लाख सहयोग कर रही है। वही बांकी रकम अन्य दात्री संस्था तथा निजी दाता से मदद लिया जाएगा। मानव सेवा आश्रम में असहाय, विकलांग, पागल जैसे लोगों के लिए मानव सेवा आश्रम किसी वरदान से कम नहीं है। करीब सौ असहाय अभी मानव सेवा आश्रम में है, जिसे भोजन, चिकित्सा सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध है।
भूमि पूजन के समय मानव सेवा आश्रम के केन्द्रीय सचिव सुमन बर्तोला, समाजसेवी पवन सिंहानिया, मारवाड़ी सेवा समिति जनकपुरधाम के अध्यक्ष निर्मल कुमार चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।