MADHUBANI / RAJNAGAR NEWS :
मधुबनी/राजनगर : मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड में राजनगर-बाबूबरही मुख्य सड़क बब्लू लाईन होटल के समीप ओटो रिक्शा एवं बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्ति गंम्भीर रूप से जख़्मी हो गए। घायल दोनो युवक की इस्थिति नाजुक बताई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार दोनों वाहन पर एक-एक व्यक्ति सवार थे। बाइक और ओटो रिक्शा दोनों अनियंत्रित हो कर आमने-सामने टकरा गईं, जिसमें दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। घटना गुरुवार संध्या की बताई जा रही है, हालांकि ख़बर लिखे जाने तक दोनों व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी।
इस बाबत राजनगर थानाध्यक्ष सचिन कुमार को मिली सुचना मिलते ही डायल 112 पर पद स्थापित एसआई प्रवीण कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुचे। वहाँ पहुँचते ही स्थानीय लोगो की मदद से जख़्मी दोनों व्यक्ति को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर दोनों जख़्मी व्यक्ति को बेहतर उपचार हेतु मधुबनी सदर अस्पताल रेफेर कर दिया।
मिली जनकारी के अनुसार दोनों जख़्मी व्यक्ति अत्यधिक रक्तश्राव होने इस्थिति नाजुक बताई जा रही है।
वहीं, स्थानीय लोगो की माने, तो बाइक और ओटो रिक्सा टक्कर इतनी जोरदार थी, जिसमें दोनों वाहन पुरी तरह से क्षतिग्रष्ट हो गईं। खबर लिखने तक दोनों युवक की बेहोशी हालत में होने से पहचान नहीं हो पाई है।