मधुबनी/लदनियां
मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र के खोजा चौक पर सोमवार को युवा राजद छात्र नेता ओमप्रकाश पासवान के अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का 134वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया।
समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
समारोह को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश ने कहा कि भीमराव अम्बेडकर गरीबों, मजदूरों, शोषित, पीड़ित, दलित-महादलित एवं दबे-कुचलें समाज के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहा करते थे।
वहीं, कुमरखत पूर्वी पंचायत के मुखिया सह झंझारपुर राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवीन कुमार यादव ने अपने संबोधन में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर को प्रकांड विद्वान एवं संविधान निर्माता बताया।
वहीं, पैक्स अध्यक्ष राम देव यादव ने कहा कि डॉ अम्बेडकर हिन्दी, उर्दू सहित 14 भाषाओं अध्ययन था, परिणाम स्वरूप उन्हें देश के संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया था।
वहीं, राम अशीष यादव एवं युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष शशि कांत यादव ने कहा कि डॉ अम्बेडकर दलित एवं बौद्ध आंदोलन को संरक्षण एवं गति दी।
मौके पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि डॉ अम्बेडकर समाज में कोढ़ की तरह अपना साम्राज्य अछूतों और भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलायें थे। इतना ही नहीं उन्होंने श्रमिकों, किसानों एवं महिलाओं के अधिकार के लिए आवाज बुलंद किए थे।
इस मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य झमेली महरा, मुखिया नवीन कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष राम देव यादव, अरुण सिंह, ओमप्रकाश पासवान, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष शशि कांत यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।