मधुबनी/बाबूबरही
मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर गांव के अंबेडकर नगर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामचंद्र मिश्र और संचालन राम नंदन पासवान ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रणधीर खन्ना रहे। समारोह में बाबा साहेब की तैल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। उनके पदचिह्न पर चलने की संकल्प लिया।
लोगों को संबोधित करते हुए रणधीर खन्ना ने कहा कि बाबा साहेब ने देश का संविधान बनाया। यह संविधान राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलकर भारत 2045 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र बनेगा।
इस मौके पर इंद्र मोहन यादव, ध्रुव शर्मा, शंभू पांडे, पवन मेहता, परमानंद भगत, राम विलास पासवान, अशोक कुशवाहा, कारी पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।