MADHUBANI /BISFI NEWS :
मधुबनी/बिस्फी : मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न महादलित टोला एवं प्रखंड मुख्यालय परिसर में धूमधाम से 135वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रविन्द्र नाथ शर्मा ने किया, वहीं संचालन शिक्षाविद शिव शंकर राय ने किया।
इस मौके पर नवपदस्थापित आरडिओ नेहा कुमारी, प्रमुख पति सामाजिक कार्यकर्ता मदन यादव, पत्रकार राकेश यादव, मुखिया अविनाश पासवान, राम उदगार यादव, सूरज यादव उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया। जबकि उपस्थित स्थानीय महिला एवं बच्चे व पुरुषों ने बारी-बारी से बाबा साहब को माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं उपस्थित अतिथि एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस मौके पर मदन यादव ने बाबा साहब के पदचिन्हो पर टिप्पणी डाली। कहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर समाजिक कुरीतियों को दूर करने एवं दलित, शोषित और वंचितों को उनका अधिकार दिलाने वाले भारत के संविधान निर्माता हैं। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय और वंचित वर्ग के उद्धार के प्रकाश पुंज के रूप में अंतर काल तक देदिव्य मान होते रहेगा। भारतीय संविधान के निर्माता महान कार्य को अपने अद्वित दूरदर्शिता एवं नेतृत्व क्षमता से कुशलता पूर्वक संपन्न करके इतिहास बदलने वाले महापुरुषों बाबा साहेब हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इनके मार्ग पर चलते हुए आज देश समाज के अंतिम व्यक्ति के हितों को पूरा करते हुए प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है, ऐसे महानायक सदैव बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस मौके पर सैकड़ों के संख्या में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर मालार्पण किया। इस मौके पर उपस्थित शिक्षक नागेश्वर यादव, संजय राम, बिपिन यादव, राम प्रबोध यादव, पप्पू यादव, कैलाश यादव, विष्णुदेव यादव, विजय यादव, अनिल यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

