मधुबनी/बाबूबरही : मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड के भूपट्टी गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में रविवार को चक्रवती सम्राट अशोक और बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के अध्यक्षता समाज सेवी योगेंद्र सिंह तथा संचालन राजदेव सिंह ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी और गौशाला के सचिव कल्पना सिंह रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ कल्पना सिंह ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर आंगतुकों द्वारा चक्रवर्ती सम्राट के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी तथा उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की।
मौके पर कल्पना सिंह को मिथिला परंपरा अनुसार पाग, दुपट्टा एवं माला से सम्मानित किया। मौके पर वक्ताओं ने भीमराव अंबेडकर एवं सम्राट अशोक के जयंती पर उनके गुणो का वर्णन किया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कल्पना सिंह ने दोनो महापुरुषों की वीर गाथाओं का याद कर उनके बताए गए मार्ग का अनुसरण और उनके विचारों को जीवन में उतारने का अपील किया, साथ ही भीमराव अंबेडकर तथा सम्राट अशोक के बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी मानव को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण चीज हैं। इसीलिए सभी को शिक्षा ग्रहण करना अनिवार्य है। बिना शिक्षा का कोई भी मनुष्य आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि मैं इसी समाज की बेटी हूं। मै दलित, महादलित, पिछड़े वर्ग के साथ साथ समाज के सभी वर्गों के अधिकार के लिए संघर्ष करूंगी।
इस मौके पर मुखिया लक्ष्मी पासवान, लक्ष्मण दास, मनीष कुमार, महेंद्र सिंह, विनोद चौधरी, कीर्तन सिंह, मुन्नी देवी, शंकर सिंह , अरविंद सिंह, राम प्रसाद, पवन सिंह, नारायण सिंह, अनिल सिंह, रोशन कुमार, राहुल झा, हरिओम सिंह सहित हजारों की तादाद में लोग उपस्थित रहे।