MADHUBANI / CONGRESS NEWS :
मधुबनी : शनिवार को बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु कुमार का निधन मधुबनी के एक निजी अस्पताल मे 11.20 बजे पूर्वाह्न हो गया। तत्पश्चात उनके शव को जिला कांग्रेस कार्यालय ललित भवन मधुबनी लाया गया। जहां जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का तिरंगा एवं माला देकर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। निर्वतमान जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि हमलोगों ने आज एक निर्भीक साहसिक एवं कर्तव्य पारायण नेता को खो दिया, जो जिला एवं प्रदेश के लिएअपूरणीय क्षति है। हिमांशु कुमार के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर शकील अहमद, पूर्व एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुबोध मंडल,निर्वतमान जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष शीतलांबर झा, सहित जिले के कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और अपना दुःख प्रकट किया।
शनिवार को निजी अस्पताल मे 11.20 बजे पूर्वाह्न में एक निजी अस्पताल में निधन के पश्चात जिले के जयनगर अनुमंडल स्थित ललित कुटीर स्थित प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय मे शनिवार को आयोजित एक शोकसभा में प्रदेश कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के उत्तर बिहार अध्यक्ष हिमांशु कुमार को भावभीनी श्रद्धांजली दी गयी। ज्ञात हो कि मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखण्ड के मूल निवासी हिमांशु कुमार बीते कई महीने से बीमार चल रहे थे। शनिवार की सुबह इलाज के दौरान मधुबनी के निजी अस्पताल मे उनका असामयिक निधन हो गया। पार्टी समर्थको ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। हिमांशु कुमार के निधन के पश्चात हुए शोकसभा मे दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजली दी गयी।
शोक एवं संवेदना व्यक्त करनेवालों में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर शकील अहमद, पूर्व एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुबोध मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष शीतलांबर झा, नलिनि रंजन झा, प्रफुल्ल चंद्र झा, राशिद फाकरी, भास्कर चौधरी, अशोक कुमार, अनुरंजन सिंह, विनय कुमार, नित्यानंद झा, मीनू पाठक, अनिल चंद्र झा, विजय कुमार भोला, सुजीत झा, अविनाश झा, मो साबिर, अकिल अंजुम, सत्येंद्र पासवान, मुकेश कुमार पप्पू, कौशल किशोर, मुकेश कश्यप, कमलेश ठाकुर, मुनींद्र झा, पंकज झा, मो० जैदी, ओम प्रकाश सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि के मौके पर जयनगर नगर अध्यक्ष गुड्डु साह, कपिलदेव साह, मो० असलम, पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंह, मीना देवी कुशवाहा, नवेन्द्र झा, मदन झा, अवधेश सिंह, प्रदीप पंजियार, सुभाष राउत, अरुण प्रधान, शेख इम्तियाज, मो०चांद, अजय झा समेत अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे। सभी ने हिमांशु कुमार के निधन को पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति बताया।