MADHUBANI / JAINAGAR NEWS :
मधुबनी/जयनगर: मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड क्षेत्र डोड़वार पंचायत अंतर्गत कुआढ़ गांव वार्ड नंबर-4 निवासी सेवानिवृत्त बिहार पुलिस हवलदार 81 वर्षीय कामेश्वर सिंह का आकस्मिक निधन शुक्रवार को अपने पैतृक आवास पर हो गया। उनका अंतिम संस्कार कुआढ़ गांव मे निज आम बगीचा में उनके पुत्र अभिनंदन सिंह द्वारा किया गया। सेवानिवृत होने के बाद श्री सिंह ने उसके अपने गांव कुआढ़ में समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन पर मुखिया प्रतिनिधि राम विलास यादव उर्फ राम बाबू यादव, पैक्स अध्यक्ष देवनारायण यादव उर्फ हनुमान यादव, सुरेंद्र सिंह उर्फ मन्ना सिंह सेवा निवृत बिहार पुलिस, संजीव सिंह एसएसबी, सुधीर सिंह, अजय सिंह, गुलाब सिंह, नितेश सिंह, इंद्रदेव सिंह आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।