MADHUBANI / JAINAGAR NEWS:
मधुबनी/जयनगर: मधुबनी जिला के जयनगर प्रखंड के बरही पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 11 दिहटोल गॉव के निवासी पूर्व सैनिक सूर्यनारायण यादव उर्फ सूर्यदेव गुरमैता का निधन हृदय गति रुक जाने से हो गया। वे दस वर्ष पूर्व सेवानिवृत हुए थे और घर पर रहकर शेष जीवन व्यतीत कर रहे थे। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई एवं हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। पूर्व सैनिक व्यवहार कुशल और मृदु भाषी स्वभाव के थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई अभियान में हिस्सा लिया था, जिसके कारण वे क्षेत्र में लोकप्रिय थे। उनके इस प्रकार अचानक हुए निधन से ग्रामीण शोक संतप्त हैं। गॉव में ही नमः आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूर्व सैनिक के निधन पर पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों ने गहरा शोक जताया और उनके परिवार जनों से मिलकर सांत्वना प्रकट की। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक के असमय चले जाने से उन्होंने एक सशक्त संगठन सदस्य खो दिया है। उनके अंतिम संस्कार में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष विजय ठाकुर,पूर्व सैनिक श्याम नन्द प्रसाद गुरमैता,पूर्व विधायक प्रत्याशी सह राजद नेता ब्रज किशोर यादव,जिला परिषद सदस्य अंजली कुमारी,मुखिया प्रतिनिधि जामुन चौधरी,ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राउत,मुकेश कुमार गुरमैता,प्रभाष सरहान,रूपेश चौधरी, अशोक वैदा,मधुशुदन गुरमैता,अरुण गुरमैता,प्रदीप गुरमैता
सहित अन्य शामिल थे।