मधुबनी: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व नगर विधायक समीर कुमार महासेठ ने बताया किजिले का जितवारपुर को बिहार का पहला क्राफ्ट विलेज का सपना साकार होने वाला है। अब क्राफ्ट विलेज का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। इसके लिए प्रथम चरण में दस करोड रुपये निर्धारित किए गए हैं। क्राफ्ट विलेज के लिए शिल्प का विकास, बाजार, आर्ट गैलरी, लाइब्रेरी, म्यूजियम, गेस्ट हाउस, शिशु पार्क, स्वास्थ्य केंद्र, सेमिनार हाल, प्रदर्शनी भवन, सड़क, नाला सहित अन्य विकास कार्यों को शामिल किया गया है। जिले में मधुबनी पेटिंग, कलाकारों की संख्या करीब 52 हजार है। जिसमें मधुबनी पेंटिंग के नौ पद्मश्री कलाकार, करीब 20 नेशनल तथा 300 से अधिक राज्य पुरस्कार प्राप्त कलाकार हैं। इसमें कलाकारों की सर्वाधिक संख्या जितवारपुर की है। दुनियाभर में सालाना करीब 100 करोड़ का कारोबार करने वाला मधुबनी पेंटिंग्स और इसके कलाकारों के विकास के लिए जितवारपुर को क्राफ्ट विलेज बनाने की पहल पांच साल से होती रही है। हाल में भी यह मसला विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से उद्योग मंत्री से सवाल उठाया था। उन्होंने बताया कि मधुबनी पेंटिंग्स कलाकारों के गांव के रूप में विश्व प्रसिद्ध जितवारपुर को क्राफ्ट विलेज बनाए जाने से दुनिया भर के कला प्रेमी यहां पहुंचेंगे। जिससे पर्यटन, होटल व्यवसाय, परिवहन सेवा के क्षेत्र में लोगों को रोजगार मिलेगा। कलाकारों की पेंटिंग्स की बिक्री बढ़ेगी। दुनिया भर पेंटिंग्स की डिमांड बढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार अमृतराज, बिहार म्यूजियम के अपर निदेशक अशोक सिन्हा व सोहन कुमार झा ने जितवारपुर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान इन्होंने मधुबनी पेंटिंग्स कलाकारों से मुलाकात कर जितवारपुर के साथ-साथ मधुबनी पेंटिंग्स की खुबियों से अवगत हुए।
latest news*
- रालोसपा के प्रत्याशी माधव आनंद ने किया अपना नामांकन
- दो बार राजद से जीत हासिल कर चुके पूर्व विधायक को टिकट नहीं मिलने से नाराजगी
- जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने परिवहन कोषांग की तैयारियों का किया समीक्षा
- स्वीप के निर्देशन में लदनियां में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
- 37-राजनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुजीत पासवान ने किया नामांकन
- छठवें दिन झंझारपुर एवं राजनगर विधानसभा से तीन-तीन अभ्यर्थियों ने किया नामांकन का पर्चा दाखिल
- 36-मधुबनी विधानसभा से राजद विधायक ने भरा नामांकन
- 33-खजौली विधानसभा से आरजेडी प्रत्याशी ब्रज किशोर यादव को मिला सिंबल

