MADHUBANI / BASOPATTI NEWS :
मधुबनी / बासोपट्टी: मधुबनी के बासोपट्टी में करंट लगने से 55 वर्षीय भनपट्टी गाँव वार्ड नं 2 निवासी पुरन राम नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक बासोपट्टी के हाई स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत था। घटना बीती (बुधवार) रात की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार जब सुबह उसका लड़का पापा को उठाने गया तो देखा कि उसको बिजली की करंट लगने से मृत्यु हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना की पुलिस थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, उपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार, एस आई असरफ अली दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया है।
स्थानीय ग्रामीण से प्राप्त जानकारी के अनुसार बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासोपट्टी पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 2 से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां बिजली की करंट लगने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान भनपट्टी गाँव वार्ड नं 2 निवासी पुरन राम के रूप में किया गया है। वह बासोपट्टी के हाई स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत था। उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी मायके गई है जबकि बड़ा लड़का व्यापार के सिलसिले में कोलकाता गया था। घर में मृतक और छोटा लड़का ही था। बीती (बुधवार) रात की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार जब सुबह उसका लड़का पापा को उठाने गया तो देखा कि उसको बिजली की करंट लगने से मृत्यु हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक की मृत्यु अचानक करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गया। मृतक के चेहरे, आंख, पांव और पेट इत्यादि पर जले का काला निशान है। मृतक का पूरा शरीर क्षत-विक्षत है। मामले की जानकारी सामने आने पर पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना की पुलिस थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, उपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार, एस आई असरफ अली दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया है। उधर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर शोक का माहौल है।