मधुबनी/राजनगर: केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मधुबनी में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वे दरभंगा राज परिवार के महाराज कुमार कपलेश्वर सिंह के साथ राजनगर स्थित राज पैलेस पहुंचे।
मंत्री ने पैलेस परिसर में स्थित माता कमख्या मंदिर, काली मंदिर और दुर्गा माता मंदिर में पूजा-अर्चना आरती की। इस दौरान 18वीं एसएसबी के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वाहिनी कमांडेंट अशोक कुमार ओला ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, मधुबनी के सांसद डॉ. अशोक यादव, बेनीपट्टी के विधायक विनोद नारायण झा, मधुबनी मेयर अरुण राय, भाजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष सुजीत पासवान और प्रदेश नेता अमरनाथ प्रसाद, राजनगर रिलीजेश ट्रस्ट मैनेजर अमरकांत झा, राज परिवार मैनेजर आसुतोष दता उपस्थित रहे।
दरभंगा राज परिवार एडवांयजरी डॉ. संतोष कुमार ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मंदिर एवं राजपरिवार की योगदान की के विषयो पर केंद्रीय मंत्री विस्तार से जानकारी दी।
मौके पर मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि वे लंबे समय से मिथिला से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिथिला के बिना भारत या बिहार का इतिहास अधूरा है। शक्ति संप्रदाय की पूजा परंपरा में मिथिला का योगदान अभूतपूर्व है।
मंत्री ने राज पैलेस का मुआयना भी किया। उन्होंने कहा कि मिथिला का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व ऐतिहासिक दृष्टिकोण से बहुत ऊंचा है। यह पूरे भारत में अपनी विशेष पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि मिथिला की शास्त्रीय परंपराएं भारतीय संस्कृति के लिए अनमोल धरोहर हैं।
इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्त्ता भी मौजूद थे।