मधुबनी/खजौली: मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 46वां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया। इस अवसर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहरा कर पार्टी की मजबूती का संकल्प लिया। इससे पूर्व पार्टी के पश्चमी मंडल अध्यक्ष विनोद पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी की स्थापना काल से ही भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्रहित व सेवा सर्वोपरि है। इसी सिद्धांत को आत्मसात कर भाजपा आज वटवृक्ष के रुप में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रुप में स्थापित है।
वहीं, महामंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।
वहीं विधायक प्रतिनिधि शंभू नाथ ठाकुर ने कहा कि पार्टी के महान कार्यकर्ताओं के सेवा व समर्पण से ही आज पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
वहीं, महामंत्री सरोज कुमार सिंह एवं नितिन कुमार ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य देश का सर्वांगीण विकास एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना है।
इस मौके पर नितिन सिंह, शिव शंकर सिंह, सोने पासवान, सुरेन्द्र सिंह, फूल बाबू, विजय कांत झा, रामचंद्र सिंह, शिव पासवान, नागेश्वर पाठक आदि मौजूद थे।