मधुबनी/लदनियां: मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड मे रामनवमी के शुभ अवसर पर स्थानीय प्रखंड मुख्यालय बाजार में भव्य आकर्षक व मनमोहक झांकियों के साथ जुलूस निकाला गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता रंधीर खन्ना, परिमल चौधरी, कुनाल चौधरी, उमेश चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि सरोज कुमार यादव, पवन चौधरी, राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रणव कुमार पप्पू समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं के द्वारा लगाए गए जय श्रीराम के नारे से वातावरण भक्तिमय हो गया। जश्न में लोग सराबोर दिखे। जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। जुलूस में शामिल श्रद्धालुजनों का लोगों ने स्वागत किया। झांकियां देखने लोग सड़क की दोनों ओर कतारबद्ध दिखे।