मधुबनी: मधुबनी नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय परिसर में रविवार को पार्टी की 46वाँ स्थापना दिवस झंडातोलन एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई गईं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने की।
मौके पर कहा कि, आज के दिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़ी दिन है, साथ ही उत्सव मना रहे है। हमलोग यह एक त्यौहार के रूप में देख रहे है। बताया कि, वर्तमान में देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है। इस पार्टी में तेरह करोड़ से अधिक कार्यकर्ता जुड़कर कार्य एवं पार्टी को मजबूत कर रहे है। पार्टी का लक्ष्य है कि मधुबनी जिला के सभी दस विधानसभा सीटों पर शतप्रतिशत एनडीए की जीत सुनिश्चित हो।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रंजीत यादव, सुबोध चौधरी, सरोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर, प्रमोद सिंह, राधा देवी, जिला मंत्री दीप्ति राउत, मृत्युंजय कुमार कुंदन, जिला कोषाध्यक्ष श्रवण पूर्वे, जिला परिषद सदस्य पिंटू मिश्रा, विनोद प्रसाद, संजय पांडे, अमरनाथ प्रसाद, कुंदन प्रताप सिंह, पिंटू रौनियार, प्रतिमा रंजन, आदित्य झा, नागेंद्र भारद्वाज, अशोक राम, सिवनाथ दास, रामपुकार ठाकुर, सीता देवी, सचिन झा आदि लोग उपस्थित रहे।