नेपाल/जनकपुर: नेपाल मे इस्तिथ प्रभु श्री राम के ससुराल जनकपुरधाम में राम नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया है। सुबह से ही श्रद्धालु गंगासागर सरोवर, दूधमती नदी में स्नान कर जानकी मंदिर, राम मंदिर सहित अन्य मंदिरो में पूजा पाठ किए।राम मंदिर, जानकी मंदिर सहित अन्य मठ मंदिरों को भव्यता रूप से सजाया गया है। जानकी मंदिर, राम मंदिर में बधाई गान चल रही है। कई मंदिरों में अष्टयाम का आयोजन किया गया है। राम नवमी के अवसर पर नेपाल तथा भारत से बड़ी संख्या में साधु-सन्यासी जनकपुरधाम पहुंचे है। नेपाल हिन्दू सेना, जानकी सेना ने जानकी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली। वही विश्व हिन्दू परिषद के धनुषा के अध्यक्ष संतोष कुमार साह के नेतृत्व राम मंदिर से रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा दोपहर निकाली गयी। शोभा यात्रा में दो हजार सभी मठ मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें हजारों-हजार लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा में नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित करो, एक है तो नेक है, बंटेंगे तो कटेंगे, जैसा नारा शोभा यात्रा में शामिल लगा रहे थे। जनकपुरधाम के अलावा देहाती क्षेत्रों से भी गाजा-बाजा के साथ राम जानकी का झांकी के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा को लेकर धनुषा जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं।
latest news*
- सदर अस्पताल रोड में कचरा उठाव नहीं होने से ख़चरा डब्बा के समान सड़क पर
- विधानसभा चुनाव को लेकर चलाया जा रहा वाहन जांच अभियान
- दंगल प्रतियोगिता में महिला-पुरुष पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच
- बिहार में एनडीए की सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता, महागठबंधन को मिलेगी जीत : सीपीएम
- अभ्यर्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण 24 अक्टूबर को
- निवार्तमान राजद विधायक समीर महासेठ ने चलाया व्यापक जनसंपर्क अभियान
- ’बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत सोनपुर, परसा, अमनौर और मढ़ौरा विधानसभाओं में पीके ने घूम-घूम कर किया जनसंपर्क
- भागलपुर में काली पूजा की धूम

