मधुबनी: यज्ञ और हवन के साथ विधिवत सम्पन्न हुआ शतचंडी महायज्ञ। दरअसल मधुबनी नगर निगम के वार्ड नंबर 3 माडर गांव स्थित त्रिपुर रमा काली मंदिर में पिछले 2 अप्रैल से पूरे वैदिक विधि-विधान से शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया।जिसमें कुल ग्यारह वैदिकों ने पूरे मंत्रोच्चार के साथ शतचंडी महायज्ञ का विधिवत संपादित किया।
यज्ञ के दौरान कुल 11 वैदिकों के द्वाराट शतावृति यानी पूरे सौ बार दुर्गा पाठ किया, साथ ही सभी पंडितों ने वैदिक मंत्रों के साथ देवाधिदेव महादेव का रूद्राभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की।
इस महायज्ञ में पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया। यह यज्ञ विश्व कल्याणार्थ किया गया है। वहीं यज्ञ के आचार्य ज्योतिष और व्याकरण के विद्वान पंडित गणपति झा का कहना है कि यह यज्ञ शक्ति की उपासना हेतु किया जाता है। इस यज्ञ के करने से आर्थिक, शारीरिक और बौद्धिक रूप से उपासक सबल होते हैं।
वहीं यज्ञ और हवन के उपरांत ब्राह्मण भोजन , कन्या भोजन और भंडारा के बाद मां दुर्गा का विसर्जन किया गया। वहीं यज्ञ के पूर्णाहुति के बाद सभी विद्वानों का विदाई किया गया। इस यज्ञ में त्रिपुर रमा परिवार के सभी सदस्यों के साथ ग्रामीणों और खासकर भगवती में आस्था रखने वाले चन्द्र दर्शन झा का शारीरिक योगदान रहा।

