मधुबनी/कलुआही: मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र में चैत नवरात्रा व रामनवमी पर्व को लेकर कलुआही प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वर्ण वर्षा, अंचलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह, कलुआही थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। कलुआही बीडीओ स्वर्ण वर्षा ने बताया कि रामनवमी शांति सौहार्द एवं भाईचारे का पर्व है।
कलुआही अंचलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि रामनवमी पर्व प्रभु राम के मार्गदर्शन एवं नक्शे कदम पर पर चलने का पर्व है। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर्व अनेकता में एकता का प्रतीक है।
वहीं, कलुआही थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि रामनवमी पर्व को लेकर शांति सौहार्द एवं सद्भावना क्षेत्र में बना रहे, जिसको लेकर थाना क्षेत्र के सभी पंचायत एवं गांवों में कलुआही पुलिस के द्वारा पैदल एवं मोटरसाइकिल फ्लैग मार्च निकाला गया। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में जगह-जगह फ्लैग मार्च करते हुए शराब को लेकर छापामारी भी किया गया। उन्होंने बताया कि रामनवमी पर्व शांति, सौहार्द, भाईचारा एवं हर्षोल्लास वातावरण में मनाने के लिए कलुआही पुलिस के द्वारा मोटरसाइकिल फ्लैग मार्च निकाला गया।
कलुआही बिडिओ, अंचलाधिकारी एवं कलुआही थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि रामनवमी पर्व एवं शोभायात्रा में कहीं कोई असामाजिक तत्व अफवाह ना उड़ाए एवं अपराधी प्रवृत्ति के लोग अपने मनसुबे में कामयाब ना हो, जिसको लेकर पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर सभी लोगों को जागरूक किया गया।
इस फ्लैग मार्च में कलुआही प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वर्ण वर्षा, कलुआही अंचलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह, कलुआही थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार, अपर थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार, पुअनी पूजा कुमारी, पुअनि गोरख राम, पुअनि पूजा कुमारी, पुअनी प्रशांत कुमार पांडे, पुअनी अंजली कुमारी एवं कलुआही पुलिस बल और सभी चौकीदार शामिल थे।