मधुबनी: राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के द्वारा शहर के निजी होटल में चक्रवर्त्ती सम्राट अशोक का जयंती धूमधाम से मनाया गया। जयंती के अवसर पर काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
मौके पर उपस्थिति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश महासचिव वैद्यनाथ मेहता, प्रदेश महासचिव नवीन सिंह कुशवाहा, नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र, प्रखंड अध्यक्ष रहिका नंद कुमार पासवान उर्फ जामून, राजेन्द्र सिंह किसान प्रकोष्ठ नेता
राजीव सिंह, मनोज सिंह प्रखंड अध्यक्ष कलुआही, नंदकुमार कुशवाहा प्रखंड अध्यक्ष बाबूबरही, दिनेश कुमार, गंगा पासवान एवं अन्य ने बताया कि सम्राट अशोक मौर्य साम्राज्य के महान शासक ने विशाल साम्राज्य पर शासन किया। बौद्ध धर्म का प्रचार किया और शांति तथा अहिंसा के सिद्धांतों को बढ़ावा दिया। अशोक ने मौर्य साम्राज्य का विस्तार उत्तर में हिन्दुकुश से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी तक और पूर्व में बंगाल से पश्चिम में अफगानिस्तान तक किया। सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म का प्रचार भारत के अलावा श्रीलंका, अफ़गानिस्तान, पश्चिम एशिया, मिस्र तथा यूनान में भी करवाया। सम्राट अशोक अपने पूरे जीवन में एक भी युद्ध नहीं हारे। सम्राट अशोक के ही समय में 23 विश्वविद्यालयों की स्थापना की गई, जिसमें तक्षशिला, नालन्दा, विक्रमशिला, कन्धार आदि विश्वविद्यालय प्रमुख थे।