मधुबनी/जयनगर:
मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड में बजरंग अखाड़ा,अकौन्हा द्वारा रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर एक भव्य बाईक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली अकौन्हा से प्रारंभ होकर इनरवा चौक, बलडीहा चौक, कमला रोड, शहीद चौक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पटना गड्डी चौक, यूनियन टोल, बाजार समिति, पिटवा टोल स्कूल, ऊसराही दुर्गा मंदिर, आमटोल, कमला पुल, भेलवाल टोल होते हुए जयनगर प्रखंड क्षेत्र में पराक्रम करते हुए सम्पन्न हुई।
सैकड़ों की संख्या में राम भक्तों ने जय श्रीराम के नारों के साथ इस रैली में भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य 6 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाली ऐतिहासिक रामनवमी शोभा यात्रा के लिए जन-जागरूकता फैलाना और सामाजिक समरसता का संदेश देना था।
रैली शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रही, जिसमें स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर सहयोग किया। बजरंग अखाड़ा अकौन्हा ने बताया कि रामनवमी शोभा यात्रा ऐतिहासिक, भव्य और अनुशासित रूप में निकाली जाएगी।