मधुबनी/राजनगर: मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर महंथ पोखरा एव भगवानपुर रामजानकी मंदिर स्थित पोखरा में लोक आस्था महापर्व चैती छठ पूजा गुरुवार को संध्या में छठ व्रतीयो ने भगवान भास्कर सूर्य को पहला अर्घ अर्पित कर पूजा अर्चना कर परिवार के सुख-शांति-समृद्धि-मन्नते माँगी।
शुक्रवार को भगवान भास्कर उदयमान अर्ध दे कर पर्व समापन होगा। इस अवसर पर छठ घाट पूजा देखने देखने लिए महिला-पुरुष श्रद्धालु नए वस्त्र पहने छठ घाट पहुँचे।
भगवान भास्कर की पूजा निष्ठापूर्वक कर मन्नते मांगी। इस अवसर पर भगवानपुर छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मौके उपस्थित श्रद्धालुओं ने बताया चैती छठ व्रत भी तीन दोनों निर्जला व्रत है। चैती छठ पूजा करते है, जिनका मनोकामना पूर्ण होता। छठ व्रतियों ने कहा छठी मैया मन्नते माँगी की जो पूर्ण हो गया। दस वर्षो इस पर्व को करते आज परिवार खुशहाल है। परिवार में सुख शांति समृद्धि है, साथ ही उन्होंने बताया जो इस पर्व करते हैं, जो मन्नते मांगते हैं, भगवान भास्कर छठी मैया हर मनोकामना पूर्ण करते है।