मधुबनी/जयनगर: रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने बजरंग अखाड़ा अकौन्हा के कमिटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में जयनगर एसडीओ वीरेंद्र कुमार, एसडीपीओ विप्लव कुमार, बीडीओ राजीव रंजन कुमार और देवधा थाना अध्यक्ष प्रीति भारती सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने शोभायात्रा के मार्ग, सुरक्षा इंतजाम, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा की। प्रशासन ने आयोजन समिति एवं स्थानीय निवासियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने जानकारी दी कि शोभायात्रा के दौरान विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस बल के अलावा स्वयंसेवी संगठनों और स्थानीय समिति के सहयोग से निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। ग्रामीणों का पूर्ण सहयोग, स्थानीय ग्रामीणों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। समिति के सदस्यों ने कहा कि वे परंपरा एवं मर्यादा का पालन करते हुए रामनवमी महोत्सव को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। व्यापक तैयारी, भव्य शोभायात्रा की उम्मीद इस वर्ष की शोभायात्रा को और भव्य बनाने के लिए विशेष झांकियों, भजन-कीर्तन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। प्रशासन और आयोजन समिति के संयुक्त प्रयास से यह पर्व शांति और उल्लास के वातावरण में संपन्न होने की उम्मीद है।
इस मौके पर मोती लाल यादव, धर्मेंद यादव, रंजीत यादव, अरुण यादव, सरोज यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।