मधुबनी/कलुआही: जिले के कलुआही प्रखंड में मुस्लिम भाइयों ने सोमवार को ईद पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद पर्व के अवसर पर प्रखंड के कलुआही, मलमल, पुरसौलिया, क्योटा, बेलाही, डोकहर, भलनी सहित सभी गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शनिवार की सुबह पाक साफ एवं नया वस्त्र पहनकर अपने-अपने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की इसके बाद खोतबा सुना। ख़ोतबा के बाद सभी लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। प्रखंड क्षेत्र मलमल दक्षिण पंचायत में हज़ारों कि संख्या नमाज़ियों ने ईद की नमाज़ ईदगाह में अदा कर एक दूसरे को गले लगा कर ईद कि मुबारकबाद दी। ईद के अवसर पर रविवार की देर रात जाग कर लोग ईदगाह की साफ़-सफ़ाई व सजावट मे लगा रहे एवं मस्जिदों का भी रंग-बिरंगे रोशनी से भव्य सजावट किया गया था। कलुआही थाना की पुलिस पूरे प्रखंड क्षेत्र में अलर्ट मोड में ईदगाह स्थल पर भ्रमण करते देखा गया।
थानाध्यक्ष राहुल देव ने बताया की पूरे प्रखंड में शांतिपूर्वक ईद पर्व संपन्न हो गया।