मधुबनी/खुटौना: चैत्र नवरात्र की शुरुआत के साथ ही क्षे का वातावरण भक्तिमय हो गया है। बीते रविवार प्रातः से ही स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्र की पूजा अर्चना शुरू हो गई। इस विशेष अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा दुर्गा मंदिर से आरंभ होकर बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए रेलवे स्टेशन से पूरब स्थित विदेही घाट तक पहुंची। यहां पवित्र जल भरने के बाद यात्रा वापस उसी मार्ग से दुर्गा मंदिर लौट आई। कलशों को विधिपूर्वक स्थापित करने के बाद नवरात्र के पहले दिन की पूजा अर्चना शुरू हुई। इस दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप, देवी शैलपुत्री की पूजा की गई, दुसरे दिन सोमवार को देवी ब्राह्मचारिणी की पूजा हुई। दुर्गा सप्तशती के मंत्रों के उच्चारण से पूरे क्षेत्र में एक आध्यात्मिक माहौल बन गया। प्रखंड के अन्य दुर्गा मंदिरों में भी चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर रहे हैं और मंदिर परिसर में चहल-पहल का माहौल बन गया है।
latest news*
- रालोसपा के प्रत्याशी माधव आनंद ने किया अपना नामांकन
- दो बार राजद से जीत हासिल कर चुके पूर्व विधायक को टिकट नहीं मिलने से नाराजगी
- जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने परिवहन कोषांग की तैयारियों का किया समीक्षा
- स्वीप के निर्देशन में लदनियां में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
- 37-राजनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुजीत पासवान ने किया नामांकन
- छठवें दिन झंझारपुर एवं राजनगर विधानसभा से तीन-तीन अभ्यर्थियों ने किया नामांकन का पर्चा दाखिल
- 36-मधुबनी विधानसभा से राजद विधायक ने भरा नामांकन
- 33-खजौली विधानसभा से आरजेडी प्रत्याशी ब्रज किशोर यादव को मिला सिंबल