मधुबनी/फुलपरास: जिले के फुलपरास प्रखंड के गेहूंआ बैरिया पंचायत के मुरवाला गांव में भोला बाबा मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा 31 मार्च 2025 से 6 अप्रैल 2025 तक चलेगी। हर दिन संध्या 5 बजे से रात 9 बजे तक सत्संग होगा। कथा वाचन ब्रह्मचारिणी राज योगिनी ब्रह्माकुमारी प्रभा दीदी करेंगी। उनके मुख से गीता ज्ञान की व्याख्या होगी।
पंचायत के प्रभारी मुखिया अंजन कुमार सिंह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य लोगों को गीता के उपदेशों से जोड़ना है। ताकि वे अपने जीवन में उसका पालन कर सकें। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। दर्जनों कुमारी कन्याओं ने कलश भरकर यात्रा निकाली। इसका उद्घाटन प्रभारी मुखिया अंजन कुमार सिंह ने किया।
इस मौके पर कई ग्रामीण मौजूद रहे।