मधुबनी: जिले के जयनगर प्रखण्ड के दुल्लीपट्टी पंचायत के पूर्व मुखिया तथा जदयू नेता लक्ष्मी मंडल के कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर जयनगर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रखण्ड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नित्यानन्द झा, युवा नेता अनुरंजन सिंह,प्रदेश प्रतिनिधि नवेन्द्र झा व मीना देवी, नगर अध्यक्ष गुड्ड साह, पूर्व अध्यक्ष रामचन्द्र साह, अवधेश सिंह,मो० चांद, अजय झा, धनुषलाल महतो, प्रदीप पंजियार,रविन्द्र पोद्दार, सुभाष राउत, मदन झा, अमीत सिंह, राजकुमार पासवान, मुकेश सिंह समेत अन्य कांग्रेस समर्थको ने हर्ष व्यक्त करते हुये कहा है कि इससे पार्टी को मजबुती एवं जनाधार वृद्धि मे मदद मिलेगी। उन्होने श्री मंडल के उज्जवल भविष्य की कामना की है।उल्लेखनीय है कि पूर्व मुखिया लक्ष्मी मंडल ने रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य तथा विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी सुबोध मंडल, मधुबनी जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र समेत अन्य लोगों की उपथिति मे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
latest news*
- रालोसपा के प्रत्याशी माधव आनंद ने किया अपना नामांकन
- दो बार राजद से जीत हासिल कर चुके पूर्व विधायक को टिकट नहीं मिलने से नाराजगी
- जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने परिवहन कोषांग की तैयारियों का किया समीक्षा
- स्वीप के निर्देशन में लदनियां में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
- 37-राजनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुजीत पासवान ने किया नामांकन
- छठवें दिन झंझारपुर एवं राजनगर विधानसभा से तीन-तीन अभ्यर्थियों ने किया नामांकन का पर्चा दाखिल
- 36-मधुबनी विधानसभा से राजद विधायक ने भरा नामांकन
- 33-खजौली विधानसभा से आरजेडी प्रत्याशी ब्रज किशोर यादव को मिला सिंबल