मधुबनी/लदनिया: बिहार माध्यमिक बोर्ड पटना ने माध्यमिक की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिले के लदनियां प्रखंड के मरनैया गांव निवासी संजीव कुमार यादव के पुत्री छात्रा मुस्कान राज को मैट्रिक में 89.4 प्रतिशत अंक मिले हैं। उनका नामांकन माध्यमिक उच्च विद्यालय महथा लदनियां में था। उन्हें 447 अंक मिले हैं। अपनी सफलता का श्रेय उसने अपने माता-पिता,मामा व गुरुजनों को दिया है। इसी विधालय के छात्रा सुषमा कुमारी, पिता सुरेश कुमार राम के पुत्री को 387 अंक मिली है।
लोगों ने उसे बधाई दी है।
वहीं, शिक्षक धर्म विजय कुमार यादव, दिलीप चौधरी, अशोक कुमार यादव,जिप सदस्य झमेली राम, रामाशीष पासवान, आदि ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता प्रकट की है।