मधुबनी: बिहार बोर्ड द्वारा संचालित इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में पूरे बिहार में लड़कियों ने बाजी मारी है। वहीं मधुबनी जिला की बात करे तो इंटर के सभी संकाय के परीक्षा के परिणाम में लड़कियों ने ही परचम लहराया है।
बता दे कि मधुबनी शहर के लहेरियागंज निवासी अरुण कुमार एवं रूबी देवी की सुपुत्री अंशिका भारती ने आर्टस संकाय में जिला की थर्ड टॉपर बनी है। उन्होंने 91प्रतिशत के साथ कुल 456अंक प्राप्त किया है। उनके इस सफलता पर परिजनों में हर्ष व्याप्त है। वही बधाई एवं शुभकामनाएं देने वाले लोगों का उनके घर तांता लगा हुआ है। अंशिका भारती ने बताया कि सही मार्गदर्शन एवं कड़ी मेहनत से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उसका आईएएस बनने का जुनून है जिसके खास तैयारी के लिए अभी से ही जुट गई है। उन्होंने बताया कि उनकी सफतला के पिछे उनकी मां एवं शिक्षक मोहन मंडल का हाथ है। इसके साथ ही समाजसेवी रवि शंकर ठाकुर का बराबर सहयोग मिल रहा है।
आपको बता दे कि अंशिका भारती तीन बहन एवं एक भाई में सबसे बड़ी है। उनके पिता अरुण कुमार चाय-नाश्ता की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते है, वहीं मां रूबी देवी गृहिणी है। अंशिका भारती की मां बताती है कि आर्थिक रूप से कमजोर रहने के बाबजूद पुत्री के पढ़ाई के लिए कोई कमी नहीं होने देगी। उसके आईएएस बनने के सपना को पूरा करने में हरसंभव मदद करेगी। इसके साथ ही उनके द्वारा सरकार द्वारा छात्राओं के लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं का उन्हें जल्द से जल्द लाभ देने का सरकार से अपील की गई।