खबर दस्तक
दरभंगा :
दरभंगा जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को ऑडिटोरियम, दरभंगा में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिला के सभी स्वच्छता ग्राहियों को प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए माइक्रो प्लान बना लें। सभी सक्रिय नागरिकों का व्हाट्सएप ग्रुप बना लें, जो प्रत्येक घर में जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रतिदिन प्रेरित करेंगे। 6 नवंबर 2025 को सुबह 7:00बजे से शाम 6:00बजे तक मतदान का समय निर्धारित है। प्रत्येक टोले में माइक्रो प्लान बनाकर जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सक्रिय नागरिकों को एक समूह बनाये जो घर-घर जाकर संपर्क स्थापित करेगा। व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर भी निगरानी करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन 80% मतदान के लिए कृत संकल्पित है। निष्क्रिय मतदाताओं को जगाना है, उन्हें मतदान केंद्र पर भेजना है। दिवाली और छठ का महापर्व है, जिसमें लोकतंत्र के महापर्व को भी सम्मिलित हैं। छठ व्रत में घर आने वाले नागरिकों को लोकतंत्र का महापर्व मतदान करने तक रुकने का आग्रह करें। मतदान करके ही अपने वापस स्थल पर जाय। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व बिहार विधानसभा निर्वाचन पाँच वर्षों के बाद आता है। इसलिए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए हर संभव कदम उठाएं। घरों को चिन्हित करते हुए लगातार भ्रमण करें। संबंधित पदाधिकारी को भी इसमें आवश्यक सहयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करने के लिए सभी मतदाताओं को मतदान अवश्य करना चाहिए। एक एक वोट काफी महत्व होता है। एक वोट से भी हार जीत का फैसला हो सकता है।
राजनीतिक उत्थान के लिए भी मतदान अति आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महादलित टोले में शत प्रतिशत मतदान कराये। शत-प्रतिशत मतदान से जिले का मान सम्मान बढ़ेगा। इसके लिए प्रभात फेरी रैली, घर-घर संपर्क आदि कार्यक्रम करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी स्वक्षता ग्राहियों को मतदान के लिए शपथ दिलाये।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त, उपनिदेशक जनसंपर्क और वरीय उपसमाहर्ता डीपीएम आईसीडीएस ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई महत्वपूर्ण संदेश दिए। मतदान के महत्व को समझें और अपना मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करें। यह मौका पाँच वर्षों के बाद आता है। इसलिए 6 नवंबर 2025 को सभी मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करें। जिला प्रशासन के द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रों में सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध है।
मौके पर सुरेश कुमार उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कार्यक्रम के अंत में मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।