खबर दस्तक
राजनगर/मधुबनी :
मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र स्थित नीजी आवास पर 37-राजनगर सुरक्षित विधानसभा सीट से सुरेंद्र दास हुए जनसुराज उम्मीदवार उनके उन्होंने प्रेस वार्ता की। सुरक्षित सीट 37-राजनगर विधानसभा से जनसुराज पार्टी ने इनको उम्मीदवार घोषित किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीते बीस वर्षो से राजनगर विधानसभा के विधायकों ने विकास का कोई ख़ास कार्य नहीं कर पाए हैं। इस विधानसभा क्षेत्र के सड़क अभी भी जर्जर हैँ, साथ ही विकास की जो लकीर खीचनी चाहिए थी, वो पूरा नहीं किए। इस बार जनता ने अगर मुझे चुना, तो हम शिक्षा-स्वास्थ्य-पलायन पर कार्य करंगे। क्षेत्र के विकास की गति को तेजी आगे बढ़ाएगे। उन्होंने कहा जन सुराज पार्टी का सिबल लेने के बाद नामांकन प्रक्रिया 16 अक्टूबर को संभावित है।
बता दे कि 37-राजनगर (सु.) विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज ने डॉo सुरेन्द्र कुमार दास को अपना उम्मीदवार बनाया। इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी गई है। ये विश्वेश्वर सिंह जनता महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हैं। ये पूर्व में जिला पार्षद भी रह चुके हैं, साथ ही पूर्व में भाजपा से भी जुड़े थे। भाजपा में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। जिला परिषद, मधुबनी की समिति में भी रह चुके हैं। बाद में ये सरकारी शिक्षक भी बने। इसके बाद कालेज में सहायक प्राध्यापक बने। ये पासवान जाति से आते हैं और राजनगर प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव के स्थाई निवासी हैं। वर्तमान में राजनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान के उत्तर दिशा स्थित अपने आवासीय घर में रह रहे हैं। इनकी पत्नी सरकारी शिक्षिका हैं।
इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सविता चौधरी, रेखा देवी, मो. सरफराज, शैलेन्द्र कुमार, मुखिया राजकुमार राम, अमरेश कुमार चुनाव प्रभारी, श्याम बहादुर राय, सूजनकांत झा सहित अन्य मौजूद थे।