खबर दस्तक
दरभंगा :
जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी,दरभंगा कौशल कुमार के अध्यक्षता में मंगलवार को दरभंगा ऑडिटोरियम में शत प्रतिशत मतदान के लिए विकास मित्रों को प्रशिक्षित किया गया।
उन्होंने कहा कि सभी विकास मित्र मतदाता जागरूकता के लिए माइक्रो प्लान बना लें। सभी टोले में 5-7 सक्रिय नागरिकों का व्हाट्सएप ग्रुप बना लें, जो प्रत्येक घर में जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रतिदिन प्रेरित करेंगे।
6 नवंबर 2025 को सुबह 7:00बजे से शाम 6:00बजे तक मतदान का समय निर्धारित है। आज से 21 दिन है, प्रत्येक पंचायत में 12 से 15 टोले होते हैं। प्रत्येक टोले में माइक्रो प्लान बनाकर जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सक्रिय नागरिकों को एक समूह बनाये, जो घर-घर जाकर संपर्क स्थापित करेगा। व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर भी निगरानी करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन 80% मतदान के लिए कृत संकल्पित है।निष्क्रिय मतदाताओं को जगाना है उन्हें मतदान उन्हें मतदान केंद्र पर भेजना है। दिवाली और छठ का महापर्व है, जिसमें लोकतंत्र के महापर्व को भी सम्मिलित हैं। छठ व्रत में घर आने वाले नागरिकों को मतदान करने तक रुकने का आग्रह करें। मतदान करके ही अपने वापस स्थल पर जाएं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व बिहार विधानसभा निर्वाचन पाँच वर्षों के बाद आता है। इसलिए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए हर संभव कदम उठाएं। घरों को चिन्हित करते हुए लगातार भ्रमण करें। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को भी इसमें आवश्यक सहयोग करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करने के लिए सभी मतदाताओं को मतदान अवश्य करना चाहिए। एक एक वोट काफी महत्व होता है। एक वोट से भी हार जीत का फैसला हो सकता है।राजनीतिक उत्थान के लिए भी मतदान अति आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महादलित टोले में शत प्रतिशत मतदान कराये। शत प्रतिशत मतदान से जिले का मान सम्मान बढ़ेगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जो विकास मित्र अपने क्षेत्र और टोले में 80% से अधिक मतदान करायेंगे, उनको 26 जनवरी के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए प्रभात फेरी रैली, घर-घर संपर्क आदि कार्यक्रम करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी विकास मित्रों को मतदान के लिए शपथ दिलाये। सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लिए और सभी को लेने का निर्देश दिए।
इस कार्यक्रम में सत्येंद्र प्रसाद उपनिदेशक जनसंपर्क ने कहा कि मतदान सभी मतदाताओं का अधिकार है। इसके महत्व को समझें और अपना मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करें। यह मौका पाँच वर्षों के बाद आता है। इसलिए 6 नवंबर 2025 को सभी मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करें। जिला प्रशासन के द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।मतदान केंद्रों में सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध है।
जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि सभी विकास मित्र जिलाधिकारी के संदेशों का अमल करेंगे। शत प्रतिशत प्रतिशत मतदान के लिए हर आवश्यक कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी एवं अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। वरीय समाहर्ता वृषभानु चंद्रा ने मतदान केंद्र की जानकारी के संबंध में बताई। उन्होंने कहा कि 6 नवंबर को मतदान के दिन सभी मतदाताओं को मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करें। शत प्रतिशत मतदान कर दरभंगा जिला को अव्वल बनाएं। इस कार्यक्रम में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी और विभिन्न पंचायत से आए हुए विकास मित्र आदि उपस्थित थे।