फोटो : बासोपट्टी में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस एवं एसएसबी
खबर दस्तक
बासोपट्टी/मधुबनी :
रौशन ठाकुर
आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के बासोपट्टी पुलिस ने बाजार में फ्लैग मार्च निकाली। थानाध्यक्ष विकास कुमार, एसआई मुन्ना कुमार, प्रिया कुमारी, सुशील कुमार, राजेश कुमार सहित कई अधिकारी पुलिस जवान के साथ शामिल हुए। इसके साथ ही कई एसएसबी जवान भी शामिल हुए। फ्लैग मार्च निकलने से बाजार हड़कंप मच गई।
बताते चलें कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही प्रशासनिक चहल-पहल बढ़ गई है। पुलिस क्षेत्र में अमन चैन व शांति के लिए पैनी नजर बनाई हुई है।
मौके पर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि आदर्श आचार संहिता कानून का उल्लंघन करने वाले को बक्शा नहीं जायेगा। फ्लैग मार्च निकाल कर आम लोगों से अपील किया कि चुनाव को लेकर आचार संहिता कानून का पालन करें। लोकतंत्र का महापर्व मतदान है, जिसको निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जायेगा।पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन काफी चौकस है। हर गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है। पुलिस प्रशासन क्षेत्र में गश्ति भी तेज कर दिया है। सीमावर्ती क्षेत्र से सटे इलाकों में पुलिस पदाधिकारी प्रतिदिन भ्रमण कर रही है। प्रशासन की ओर से पूरी ताकत विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कराने को लेकर मुस्तैद है। बासोपट्टी के कर्पूरी चौक, बभनदई चौक, महावीर चौक सहित पूरे बाजार में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालते समय राजनैतिक बैनर, पोस्टर पर भी नजर रखी। थानाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च बराबर निकाली जायेगी। प्रशासन की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन सरगर्मी तेज है।