खबर दस्तक
कलुआही/मधुबनी :
सूबे के पूर्व मंत्री सह विधायक विनोद नारायण झा ने मुख्यमंत्री सीमा क्षेत्र विकास योजना के तहत जिले के कलुआही प्रखंड के राढ गांव में जर्जर परे आपदा भवन को अपने अनुशंसा से सात लाख की लागत से जीर्णोद्धार कराए गए आपदा भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया। इसके बाद एक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह विधायक विनोद नारायण झा ने कहा की 2025 में अगर एनडीए की सरकार बनेगी, तो अगले पाँच वर्ष में एक करोड़ युवाओं को नौकरी देगी। एनडीए सरकार की निरंतर विकास की प्रक्रिया जारी है। सीएम नीतीश कुमार महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया है, जिस कारण आज ढाई लाख महिला शिक्षक की नौकरी कर रही है, त्रिस्तरीय पंचायत में महिलाओं को 50% की भागीदारी दी गई है। जीविका से जुड़े महिलाओं को रोजगार के लिए प्रति महिला ₹ दस हजार रुपया दिया है, जो महिला इस रुपया से रोजगार करेगी उससे आगे दो लाख रुपया दिया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी एवं पीएम नीतीश कुमार का कहना है कि महिला आगे बढ़ेगी, तो राज्य और देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि इसके बगल में राजा विराट का गढ़ है, उसे भी विस्तारीकरण किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शशि कुमार साह एवं मंच संचालन पूर्वी मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह ने किया। इस अवसर पर महिला किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वरुण सिंह, राम दिनेश सिंह, जियालाल पासवान, अमरेन्द्र सिंह, श्री झा, पूर्व जिला परिषद सदस्य ममता देवी सहित कई लोगों ने संबोधित किया।