खबर दस्तक
दरभंगा :
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव अभियान समिति का सांसद डॉo गोपाल जी ठाकुर को सदस्य बनाए जाने पर भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा इसके लिए पार्टी नेतृत्व को साधुवाद दिया है। भाजपा नेताओं ने पार्टी के शीर्ष तथा प्रदेश नेतृत्व के निर्णय की सराहना करते हुए कहा है कि डॉo ठाकुर जैसे अनुभवी तथा नेतृत्वकर्ता को चुनाव अभियान का सदस्य बनना भाजपा तथा एनडीए गठबन्धन के उम्मीदवारों के लिए वरदान साबित होगा। भाजपा नेताओं ने सांसद डॉo ठाकुर के व्यक्तित्व को लोकप्रियता का पैमाना बताते हुए कहा कि इस पूरे मिथिला तथा बिहार में आज दरभंगा के विकास कार्यों की चर्चा की जाती है तथा सांसद के इस विकासपरक छवि का लाभ पार्टी को चुनाव अभियान में मिलेगा। भाजपा नेतृत्व के इस निर्णय की सराहना करने वालों में पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, भाजपा पश्चिमी अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, डॉo मृदुल कुमार शुक्ला, पूर्वी के अध्यक्ष विनय पासवान, सोनी पूर्वे, सपना भारती, मीरा देवी, श्रवण महतो, कन्हैया पासवान अविनाश सहनी, मुकेश महासेठ, गजेन्द्र मंडल, विकास चौधरी, श्रवण महतो, तनवीर हसन, संजीव साह, मदन यादव, विद्यासागर यादव, भोगेंद्र मंडल आदि शामिल हैं।