- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
खबर दस्तक
भागलपुर :
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के सन्होला प्रखंड के धूवावै गांव पहुंचे और जिले को 301 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री के आगमन से गांव में उत्साह का माहौल था और ग्रामीणों की बड़ी संख्या ने इस ऐतिहासिक मौके को देखने के लिए जुटे।
जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के घुवाबै गांव में एक ऐतिहासिक अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। उन्होंने यहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय सदानंद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।
इस महत्वपूर्ण मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क, जल आपूर्ति, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि विकास जैसी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब गांवों को शहर से जोड़ने के लिए नई सड़कें बनेंगी और जर्जर सड़कों की मरम्मत की जाएगी। घर-घर शुद्ध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और खेतों में सिंचाई की सुविधा बढ़ाई जाएगी। ग्रामीण इलाकों में बिजली कनेक्शन बढ़ेंगे, पुराने तार और पोल सुधारे जाएंगे और नए सब-स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। साथ ही स्कूल भवनों का नवीनीकरण होगा, स्मार्ट क्लास की सुविधा दी जाएगी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जाएगा। किसानों को उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे और स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने लोगों से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि विकास उनकी प्राथमिकता है और किसी भी गांव को अब वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में भागलपुर जिला बिहार के सबसे विकसित जिलों में शामिल होगा।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार हर कदम पर जनता के साथ है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं, जदयू नेता एवं स्व. सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश ने कहा कि यह पूरे कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके पिता की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि आज़ादी के बाद अब तक उनके गांव में किसी मुख्यमंत्री का दौरा नहीं हुआ था।
इस अवसर पर स्थानीय लोग और राजनीतिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस कार्यक्रम को यादगार बनाने में योगदान दिया।
शुभानंद मुकेश ने कहा कि यह कदम उनके पिता की जनता के प्रति सेवाभाव और योगदान को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दशकों से जिस सड़क और पानी की सुविधा का इंतजार था अब वह सपना पूरा होने जा रहा है। युवाओं ने शिक्षा और रोजगार की योजनाओं के लिए अपनी खुशी जताई।
कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने उत्साह और सम्मान से इस कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर ग्रामीणों और उपस्थित लोगों से संवाद किया और उनके विकास तथा कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।