- तलाश में जुटे परिजन
- लोगों से मदद की अपील
फोटो : लापता मजदूर
खबर दस्तक
हरलाखी/मधुबनी :
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के कौआहा गांव निवासी सरोज कुमार राउत(28) दिल्ली से लापता हो गया है। वह 12 सितंबर को सुबह 10बजे बसंत कुंज के चर्च रोड से गायब हुआ। सरोज पिछले पंद्रह वर्षों से दिल्ली में एक सेठ के यहां रसोई का काम करता था। उसका भाई भी वहीं काम करता है। पिछले सप्ताह उसने मां से फोन पर बात की थी। उसने बताया था कि मालिक का व्यवहार ठीक नहीं है। इसलिए वह सैलरी लेकर दूसरी जगह काम करने की सोच रहा है। सेठ ने सरोज को हिसाब करके पैसे दे दिए थे। इसके बाद से वह न तो घर लौटा और न ही भाई से मिला। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परिजनों ने दिल्ली पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्वo पंच लाल राउत के पुत्र सरोज की लंबाई करीब पाँच फीट और रंग गोरा है। पिता के निधन के बाद दोनों भाइयों की कमाई से ही गरीब परिवार का भरण-पोषण होता था। सरोज की गुमशुदगी से परिवार में मातम का माहौल है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन बेटे की सलामती के लिए चिंतित हैं और लोगों से खोजबीन में मदद मांग रहे हैं।