- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई मंत्री, सांसद, विधायक समेत अन्य रहे मौजूद
खबर दस्तक
दरभंगा :
लक्ष्मीश्वर पब्लिक लाइब्रेरी, दरभंगा में दरभंगा विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस सम्मेलन की अध्यक्षता जदयू महानगर अध्यक्ष माधव झा ने की। कार्यक्रम में भाजपा, जदयू और अन्य घटक दलों के हजारों कार्यकतार्ओं ने भाग लिया। विधानसभा सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉo दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए सरकार गरीब, किसान, युवा और महिला सबके उत्थान के लिए समर्पित है। संगठन की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। यदि कार्यकर्ता सशक्त रहेंगे, तो कोई भी ताकत हमें रोक नहीं सकती। उन्होंने एनडीए के सभी कार्यकतार्ओं से 2025 फिर से नीतीश के संकल्प को पूरा करने के लिए बूथ स्तर तक जाने को कहा। उन्होंने कहा कि मिथिला खासकर दरभंगा के लोग राहुल और तेजस्वी की जंगलराज की जोड़ी को पुणे सत्ता में वापस नहीं आने देगी ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।
बिहार सरकार के मंत्री डॉo प्रेम कुमार ने कहा कि एनडीए सरकार सुशासन और विकास के मार्ग पर बिहार को आगे बढ़ा रही है। किसानों और गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाएँ कार्यकतार्ओं की मेहनत से ही जनता तक पहुँच पाती हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार पिछड़ा एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चल रही है।
कृषि एवं सहकारिता से जुड़े क्षेत्र में बिहार में अभूतपुर्व विकास का काम हुआ है।
बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि एनडीए ने समाज के सभी वर्गों को सम्मान और अवसर दिया है। गाँव-गाँव तक विकास पहुँच रहा है, कार्यकर्ताओं को इस संदेश को और व्यापक स्तर पर फैलाना होगा। एनडीए सरकार विकास और सुशासन की गारंटी है। केंद्र और राज्य की योजनाओं से गरीब और वंचित वर्ग को ताकत मिली है। कार्यकर्ता इन योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुँचाएँ।
बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि दरभंगा विधानसभा एनडीए का गढ़ है। यहाँ के कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता का आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें संगठित रहकर आगे की जीत सुनिश्चित करनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में दरभंगा में विकास के अनेकों कार्य किए गए हैं। एनडीए सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ रही है। कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर जरूरतमंद तक पहुँचे।
सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा की जनता ने हमेशा एनडीए को समर्थन दिया है। एम्स, एयरपोर्ट, सड़क और रेल परियोजनाएँ मिथिला क्षेत्र के विकास का प्रमाण हैं। कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि इन उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाएँ और विरोधियों की झूठी बातों का जवाब दें। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं बिहार की सरकार ने संपूर्ण मिथिला के लिए जो विकास का कार्य किया है, वह भूतों नाम भविष्यति है। सम्मेलन में उपस्थित कार्यकतार्ओं ने नारेबाजी और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरे हॉल को गूंजायमान कर दिया। माहौल ने यह स्पष्ट कर दिया कि दरभंगा नगर विधानसभा में जनता और कार्यकर्ताओं का विश्वास एनडीए के साथ मजबूती से खड़ा है। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक लक्ष्मण कास्यंकार, जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनी पूर्व ने किया।
विधानसभा सम्मेलन को बिहार सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार मंटू हरि साहनी, विधायक लखीन्द्र पासवान, डॉ रामचंद्र प्रसाद, डॉ विनय कुमार चौधरी, डॉ मुरारी मोहन झा, लोजपा आर. के महासचिव शाहनवाज अहमद कैफी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम मे राजद एंव जनसुराज से दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले में सेवानिवृत न्यायाधीश रामचंद्र सहनी, सेवानिवृत्ति सहायक प्रबंधक एफसीआई राजेंद्र साहनी उर्फ मिठाई लाल साहनी, मोहम्मद बरकत, बिंदेश्वर सहनी, कुमार कार्तिकेय सहित अनेकों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी एंव पार्टी के पश्चिमी अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने सभी का पार्टी में स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद दिलीप चौधरी, अर्जुन सहनी, भाजपा जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, जदयू जिला अध्यक्ष ईश्वर मंडल, लोजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र झा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, जिला महामंत्री संतोष पोद्दार सुजीत मलिक, विधानसभा प्रभारी मुकुंद चौधरी, राजू तिवारी, पूर्व महापौर गौरी पासवान, मीना झा, प्रखंड प्रमुख उदय सहनी, उप प्रमुख राकेश रौशन, मंडल अध्यक्ष रमेश झा, रतन पासवान, पिंटू भंडारी, श्रवण महतो, रत्नेश पटेल, घनश्याम राय, आर.के. दत्ता, संगीत साह, मुकेश महासेठ, राममनोहर प्रसाद, सपना भारती, मो. सब्बनी, पिंकी देवी, आरती कुमारी, राम भरोस साह, वीरेंद्र पासवान, विनोद सहनी, ध्रुव मंडल, चौधरी, अभयानंद झा, संगीता साह, पिंटू महासेठ, बालेन्दु झा, मीरा मेहता, राहुल पासवान, अंकुर गुप्ता, ज्योति कृष्ण झा, लवली, अशोक नायक, संजय महतो, प्रीति शर्मा, संतोष झा, कामोद राय, अरूण झा, रंजीत पासवान, संतोष साह, मुरारी शर्मा, राजकुमार मंडल, कैलाश ठाकुर आदि उपस्थित थे।