- बैठक में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
खबर दस्तक
बिस्फी/मधुबनी :
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड में जनसुराज पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक विद्यापति स्मारक भवन के परिसर में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मुखिया वशिष्ठ नारायण झा ने किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गयी, साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्ड वितरण करने,नये सदस्य बनाने आदि पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार में जनसुराज पार्टी ही बदलाव लाकर राज्य की बदहाली दूर कर सकता है। बिहार में बदलाव को लेकर वक्ताओं ने आम जनता से वोट करने की अपील की।
सभा को संबोधित करते हुए वशिष्ठ झा ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था खत्म हो चुका है। सभी प्रकार के कल-कारखाने पर ताले लगे हैं। मजदूरों का पलायन जारी है। आप सब बिहार को सुन्दर राज्य बनाने के लिए जनसुराज के प्रत्याशी को विजयी बना कर विधानसभा में भेजे।
सभा को जसवंत झा सहित अन्य नेताओ ने भी संबोधित किया।
इस बैठक में वशिष्ठ झा, रामनरेश यादव, विकास पासवान, नीरज कुमार, जसवंत झा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।