- जयनगर उत्तरी,दक्षिणी एवं नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी का संयुक्त कार्यशाला का हुआ आयोजन
- भाजपा की संयुक्त कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा व जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तय
खबर दस्तक
जयनगर / मधुबनी :
मधुबनी जिले के जयनगर में भारतीय जनता पार्टी के जयनगर उत्तरी,दक्षिणी एवं नगर मंडल की संयुक्त एक दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को आर्यकुमार पुस्तकालय परिसर में आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य सेवा पखवाड़ा एवं घर-घर जनसंपर्क अभियान को सफल बनाना था। कार्यशाला की अध्यक्षता दक्षिणी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार उर्फ उद्धव कुँवर ने की, जबकि संचालन उत्तरी अध्यक्ष राम कुमार सिंह ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खजौली विधानसभा के विधायक अरुण शंकर प्रसाद, मध्यप्रदेश के महिला प्रवासी लक्ष्मी गिरी गोस्वामी, विधानसभा संयोजक हरिचंद्र शर्मा, विधानसभा प्रभारी सरोज कुमार सिंह सहित अन्य थे।
इस मौके पर खजौली विधानसभा के विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 17 सितम्बर की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है। इस अवसर पर भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ करेगी और प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी।यह अभियान 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती तक चलेगा। सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान व मेडिकल शिविर सहित अन्य कार्यक्रम चलाई जाएगी। वही मध्यप्रदेश निवासी के महिला प्रवासी लक्ष्मी गिरी गोस्वामी ने बताई कि भाजपा देश की मात्र एक ऐसी पार्टी है, जो वर्ष भर समाज सेवा से जुड़कर विभिन्न कार्यक्रमों और प्रकल्पों के माध्यम से कार्य करती है। 17 सितंबर भगवान विश्वकर्मा की पूजा है, उसी दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का जन्मदिन है, भगवान विश्वकर्मा सृष्टि निर्माणकर्ता हैं, उसी प्रकार नरेंद्र मोदी भी भारत के निर्माता हैं।
वहीं, विधानसभा संयोजक हरिचंद्र शर्मा ने कहा कि अच्छे तरीके से सेवा पखवाड़ का कार्यक्रम किया जाएगा, जिसको सफल बनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की जान है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रमीला पूर्वे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेश झा, जिला मंत्री संजय कुमार महतो, जिला मंत्री माला तिवारी, नगर अध्यक्ष सूरज गुप्ता, चमन कुमार, आशुतोष कुमार, सरोज सिंह, गोपाल सिंह, रमेश झा, गणेश पासवान, सुरेश प्रसाद, नागेश्वर सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस मौके पर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।