- जॉन पॉल हाई स्कूल ओवरऑल विजेता
- ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय बना रनर-अप
खबर दस्तक
आरा :
भोजपुर जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय भोजपुर जिला शतरंज प्रतियोगिता 2025 का समापन रविवार को अल-हफीज़ कॉलेज, आरा के सभागार में हुआ।
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉo भीम सिंह भावेश थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अल हफीज कॉलेज आरा के सचिव शाहिद आलिम, अतिथि के रूप में नोट्र डेम हाई स्कूल के प्राचार्य एस. कुमार, संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के वॉयस प्राचार्य ऋषिकेश ओझा तथा अल-हफीज़ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉo इरशाद हुसैन उपस्थित रहे। संघ के अध्यक्ष डॉओ के.एन. सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि शतरंज जीवन का आईना है। यह खेल विद्यार्थियों में धैर्य, तार्किक सोच और निर्णय क्षमता का विकास करता है। संघ का उद्देश्य है कि भोजपुर जिले से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलें।
संघ के वरीय संरक्षक डॉo एस.के. रूंगटा ने कहा कि शतरंज एकाग्रता और लक्ष्य साधने की कला सिखाता है। इस खेल के माध्यम से विद्यार्थी जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता प्राप्त करते हैं। संघ लगातार ऐसे आयोजन कर बच्चों को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का स्वागत संघ की उपाध्यक्ष निशी जैन ने किया, मंच संचालन संघ के सचिव डॉo मो. सैफ ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉo एस.के. रूंगटा ने प्रस्तुत किया।
मुख्य निर्णायक नंदकिशोर श्रीवास्तव एवं सह-निर्णायक रंजन कुमार सिन्हा, आयुष कुमार, निधि कुमारी के अनुसार घोषित परिणाम इस प्रकार रहे –अंतिम परिणाम बालिका वर्ग अंडर-7, 1. आव्या श्रीवास्तव–केवीएस, आरा, 2. शुभांगी जया–माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल 3. आरोही–ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय, अंडर-11,1. पारी कुमारी– एस.एन. मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल, 2. सान्वी सिंह–ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय, 3. ओजस्विनी अग्रवाल–ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय आरा, अंडर-15, 1. इशिता राज – ज्ञान ज्योति आवासीय उच्च विद्यालय, 2. साक्षी राज– संभावना आवासीय उच्च विद्यालय, 3. राजश्री–सेंट जेवियर्स स्कूल, अंडर-19, 1. सिमरन कुमारी–श्री जैन कन्या पाठशाला, 2. रजनंदनी–महंथ महिला महाविद्यालय, 3. सिद्धि कुमारी–एस.एन. मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल, बालक वर्ग
अंडर-7, 1. शुभ कुमार– मॉन्टेसरी स्कूल, 2. सुमित शर्मा–मंदिर स्कूल, 3. हर्षित प्रियदर्शी–स्मार्ट किड्स, अंडर-11, 1. देवाशीष तिवारी– संभावना आवासीय उच्च विद्यालय, 2. सारांश सिंह–जॉन पॉल्स हाई स्कूल, 3. अक्षज सिंह–डीपीएस आरा, 4. आक्श सिंह–नोट्र डेम हाई स्कूल, 5. रुद्र सिंह–जॉन पॉल्स हाई स्कूल, 6. रोहित कुमार–संभावना आवासीय उच्च विद्यालय, 7. अर्पित राज–संभावना आवासीय उच्च विद्यालय, 8. अकीब रहमान–एस.एन. मेमोरियल, 9. कार्तिक वाशु–दक्ष करियर पब्लिक स्कूल, 10. अभिषेक कुमार–सेंट जेवियर्स स्कूल, अंडर-15, 1. वंश–जॉन पॉल हाई स्कूल आरा, 2. ऋषभ राज–डीपीएस आरा, 3. विशाल पुष्कर–जॉन पॉल हाई स्कूल आरा, 4. माधव–माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, 5. भानु प्रताप ठाकुर–जॉन पॉल हाई स्कूल, 6. स्नेह कुमार आनंद–सेंट जेवियर्स स्कूल, 7. आयुष गुप्ता–माँ मंतरानी योगिनी सेकेंडरी स्कूल, 8. नारायण कुमार–जॉन पॉल हाई स्कूल आरा, 9. सुब्हानहु कुमार–उर्सुला लेन इंग्लिश मीडियम स्कूल करिसाथ, 10. आर्यन सिंह–उर्सुला लेन इंग्लिश मीडियम स्कूल, अंडर-19,1. असगर हुसैन–डॉ. के.के. मोडल कॉलेज, 2. नीरव विशाल–जॉन पॉल्स हाई स्कूल, 3. अनवरुल हक–एच.डी. जैन कॉलेज, 4. अमन कुमार–एस.जी. कॉलेज, आरा।
इस सफल आयोजन में अनिल कुमार पप्पू, मुजम्मिल हुसैन, रुद्र प्रताप आनंद, डॉo मोहम्मद रेहान आलम, दिलीप, अनिल पांडे, राहुल राज, अमित कुमार यादव आदि का सराहनीय सहयोग रहा।